फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: दिसंबर में गोवा की सैर कराएगा आईआरसीटीसी, जानें- कितने रुपये का है पैकेज

Sun, 27 Nov 2022 12:13 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

आईआरसीटीसी ने गोवा यात्रा के लिए पैकेज लॉन्च कर दिया है। लखनऊ से गोवा जाने के लिए हवाई यात्रा का प्रबंध किया गया है। जानें, अकेले या फिर दो लोगों के जाने पर कितना आएगा खर्च?
विज्ञापन
- फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआरसीटीसी पर्यटकों को दिसंबर में गोवा की सैर कराएगा। इसका पैकेज लॉन्च कर दिया गया है। पैकेज के तहत उत्तरी व दक्षिणी गोवा के पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

विज्ञापन


आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि गोवा के लिए हवाई यात्रा पैकेज लॉन्च किया गया है। यह 10 से 13 दिसंबर तक का है। पैकेज में यात्रियों के लखनऊ से गोवा जाने और आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है। उनके ठहरने के लिए तीन सितारा होटल में व्यवस्था है और गोवा में स्थानीय भ्रमण एसी वाहन से कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें - निवेश के लिए विदेशों में रोड शो करेंगे मंत्री, अमेरिका-ब्रिटेन जाएंगे योगी और केशव पकड़ेगे पेरिस की फ्लाइट
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आयुष दाखिला: आमना-सामना हुआ तो एक दूसरे पर लगाए आरोप, गिफ्ट में दी गईं गाड़ियां व फ्लाइट की टिकटें
विज्ञापन


यात्रा के दौरान साउथ गोवा में बेसिलिका ऑफ बोन जीसस चर्च, मीरामार बीच, सायंकाल मांडवी नदी पर क्रूज, नॉर्थ गोवा में बागा बीच, कैण्डोलिम बीच, सिन्कवेरिम बीच और स्नो पार्क का भ्रमण कराया जाएगा। 
तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 28,040 रुपये प्रति व्यक्ति है।

दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रतिव्यक्ति 28,510 रुपये तथा अकेले रुकने पर प्रतिव्यक्ति 34,380 रुपये पैकेज है। पैकेज बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी के गोमतीनगर स्थित कार्यालय व 8287930922 पर संपर्क किया जा सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें