फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: गोरखपुर स्टेशन पर मेंटेनेंस के चलते बदले रूट से चलेंगी ट्रेनें, कई गाड़ियों को किया गया डायवर्ट

Sun, 27 Nov 2022 11:40 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मरम्मत कार्य के चलते कई ट्रेनों को निरस्त, शॉर्ट टर्मिनेट और डायवर्ट किया गया है। जानें, किन ट्रेनों को किया गया है डायवर्ट?
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर वॉशेबुल एप्रेन की मरम्मत कार्य के चलते ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते ट्रेनों को निरस्त, शॉर्ट टर्मिनेट व डायवर्ट किया गया है।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि डिब्रूगढ़ से चलने वाली 02569 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली विशेष गाड़ी 30 नवंबर से 15 दिसंबर तक परिवर्तित मार्ग छपरा, फेफना, इंदारा, मऊ, शाहगंज, अयोध्या कैंट, बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।

नई दिल्ली से पहली से 16 दिसंबर तक चलने वाली 02570 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ ट्रेन बाराबंकी, अयोध्या कैंट, शाहगंज, मऊ, इंदारा, फेफना, छपरा के रास्ते चलेगी। वहीं बरौनी से 30 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा, फेफना, इंदारा, मऊ, शाहगंज, अयोध्या कैंट, बाराबंकी के रास्ते, नई दिल्ली से पहली से 16 दिसंबर तक चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष ट्रेन बाराबंकी, अयोध्या कैंट, शाहगंज, मऊ, इंदारा, फेफना, छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें