फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडाल में झलकेगा गुजरात का जैन तीर्थ

Sat, 27 Sep 2014 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के दुर्गा पूजा पंडालों में इस बार गुजरात की झलक देखने को मिलेगी। नगर के सबसे बड़े पूजा पंडाल मित्र संघ मॉडल हाउस में लगभग 50 फीट ऊंचे बन रहे पूजा पंडाल में शहरी इस बार गुजरात के सबसे प्रसिद्ध जैन तीर्थ की झलक देखेंगे।
विज्ञापन


ये अपनी तरह का अनोखा और नगर का सबसे महंगा पूजा पंडाल भी होगा, जिसे बंगाल से आए कारीगर शहर में उतारने जा रहे हैं।

पंडाल 29 तक बन कर पूरा हो पाएगा, लेकिन इसकी अभी तक की लागत ही लगभग 10 लाख तक पहुंच चुकी है। पं. बंगाल के मिदनापुर से आए कारीगर असीम मेटिया के साथ 35 कलाकारों का दल दिन-रात गुजरात के भावगर पलीटनां में स्थित नामी जैन तीर्थ शत्रुंजय तीर्थ को उतार चुका है।

समिति के महासचिव वीके तिवारी ने बताया कि पंडाल लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। पंडाल को पहले कारीगर लखनऊ विधानसभा के आधार पर बनाने का प्लान कर रहे थे, लेकिन बाद में इसे गुजरात के मंदिर का स्वरूप दिया गया।
विज्ञापन


पंडाल में मदर टेरेसा और गांधी जी
मानव आदर्श सेवा समिति की ओर से रेलवे पार्क सेवाग्राम कालोनी केकेसी केपास सजने वाले श्री श्री सार्बोजनिन दुर्गा पूजा-2014 में सजने वाले पंडाल में मदर टेरेसा और महात्मा गांधी की झलक भी देखने को मिलेगी।

समिति की सुष्मिता ने बताया कि पंडाल में दोनों की शिक्षाओं की अनमोल वाणियों के अलावा महिला सशक्तिकरण की झलक भी दिखेगी।

10 घाटों से होगा प्रतिमाओं का विसर्जन
नगर में इस बार दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन 20 फीट चौड़े 10 घाटों से होगा। सभी घाटों के ताले भी खोल दिए गए हैं। शुक्रवार को झूलेलाल घट के पास विसर्जन कमेटी के पदाधिकारियों और एडीएम टीजी अशोक कुमार समेत कई अधिकारियों के साथ बैठक में कई निर्णय लिए गए।

कमेटी के महासचिव दीपक कुमार हालदार ने बताया कि बैठक में घाटों की साफ सफाई, शुल्क, शौचालय व्यवस्था के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि अगली बैठक मंगलवार के बाद होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें