फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मरीजों को पत्तल में दे रहे खाना

विज्ञापन
मरीज को पत्तल में दिया गया खाना।
विज्ञापन
लखनऊ। लोहिया संस्थान में मरीजों को पत्तल में खाना दिया जा रहा है। खुला भोजन दिए जाने से संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। इस कारण कई मरीज भोजन लेने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन


लोहिया संस्थान में करीब 1200 बेड हैं। यहां भर्ती मरीजों को डॉक्टर की सलाह पर भोजन दिया जाता है। जिस मेज पर मरीजों के इलाज से संबंधित फाइल रखी होती है, कर्मचारी उसी पर खाने से भरा पत्तल रखकर चले जाते हैं। कई तीमारदार व मरीज यह खाना लौटा रहे हैं।

तीमारदारों का कहना है कि पत्तल की गुणवत्ता अच्छी नहीं है। इसके साथ ही खुले भोजन से संक्रमण फैलने का भी खतरा है। बृहस्पतिवार को इमरजेंसी वार्ड के तीमारदार ने पत्तल में भोजन परोसे जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इससे संस्थान की फजीहत हुई।
विज्ञापन




दूसरे संस्थानों में पैक करके दिया जाता है खाना

पीजीआई, केजीएमयू में भी मरीजों को भोजन दिया जाता है। यहां किचन से प्लेट में खाना लगाकर उसे पन्नी से सील कर मरीजों के बेड तक पहुंचाया जाता है, ताकि खाने की गुणवत्ता बनी रहे। इसके अलावा भोजन धूल व अन्य संक्रमण से बचा रहता है। वर्जन
विज्ञापन


सभी मरीजों को थाल में खाना दिया जाता है। किस वजह से महिला मरीज को पत्तल में खाना दिया गया इसकी जांच कराई जाएगी।

- डॉ. भुवन तिवारी, प्रवक्ता, लोहिया संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें