फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेने की ख्वाहिश छोड़ो, देना सीखो : आचार्य प्रमोद कृष्णम

Sat, 30 Nov 2024 06:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सनातनी धम्मायोजन में बोलते आचार्य प्रमोद कृष्णम व मौजूद अन्य लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। गांधी भवन के सभागार में शनिवार को सनातनी धम्मायोजन का आयोजन हुआ। कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि विचार से बढ़कर कोई व्यक्ति नहीं है और इंसानियत से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। ईश्वर और परमात्मा जब एक हैं, उसी तरह धर्म भी एक ही है। इंसानों ने अपने मत और सुविधानुसार इसे अलग-अलग बना दिया है। सत्य और शाश्वत ही सनातन है क्योंकि, सनातन परमात्मा द्वारा प्रदत्त है।
विज्ञापन



आचार्य ने कहा कि लेने की ख्वाहिश छोड़ दो, देना सीखो तो जिंदगी बदल जाएगी। सनातन संगम न्यास के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण ने कहा कि आज आपसी टकराव के कारण जो अंधकार चारों ओर फैला है उसे मिटाने का काम सनातन संगम की ज्योति करेगी। पूर्व सांसद डॉ. अशोक वाजपेयी और वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि भारतीय संस्कृति सबसे निराली है, दुनिया को बहुत कुछ देने वाली है।

सीएमएस की संस्थापिका डॉ. भारती गांधी ने कहा कि सभी धर्मों की आधारशिला एक है। सनातन का मतलब सत्य बोलना और सेवा करना है। देवेश दीक्षित, वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्णानंद पाठक, अजय त्रिपाठी मुन्ना, आदित्य बाजपेई, रूपेश कुमार के अलावा सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज इंदिरा नगर व माॅडर्न एकेडमी गोमती नगर के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें