ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के लिए शुक्रवार को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और गृह राज्य गुजरात के अहमदाबाद शहर में 86 हजार करोड़ के निवेश समझौते हुए। आगरा में 1400 करोड़ निवेश की राह खुली। इन तीन शहरों में हुए रोड शो के जरिए 88,190 करोड़ रुपये के 320 से अधिक एमओयू हुए।
अहमदाबाद में हुए रोड शो में 40,790 करोड़ रुपये निवेश के 22 एमओयू साइन हुए है। वहीं वाराणसी में हुए निवेश सम्मेलन में 46 हजार करोड़ रुपये निवेश के लिए 292 एमओयू साइन हुए। आगरा में 1400 करोड़ रुपये निवेश के लिए करीब आठ एमओयू साइन हुए है। इनसे करीब 1 लाख 45 हजार लोगों के लिए प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिलेंगे।
वाराणसी में शुक्रवार को आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में 292 निवेशकों ने 46,000 करोड़ के एमओयू साइन किया। वाराणसी में बढ़ते पर्यटन सेक्टर में निवेशकों ने सबसे ज्यादा रुचि दिखाई है। इसमें 11 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश एमओयू साइन हुए हैं। वाराणसी के जिलाधिकारी ने बताया कि समिट में कुल 324 निवेशकों ने 47,705 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले।
22 निवेशक निवेश करेंगे 40 हजार करोड़ रुपये
अहमदाबाद के होटल में आयोजित रोड शो में टीम यूपी की निवेशकों के साथ आयोजित बैठक में दो दर्जन से अधिक निवेशकों ने 40790 करोड़ रुपए के एमओयू साइन किए। इन एमओयू के माध्यम से प्रदेश में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से 50 हजार से ज़्यादा रोजगार के अवसर सृजित होंगे। सरकार का दावा है कि कई अन्य निवेशकों ने हजारों करोड़ के निवेश की इच्छा जाहिर की। ये निवेशक आगामी 10-12 फरवरी तकत में राजधानी लखनऊ में होने वाली यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-23 में उपस्थित होकर अपने निवेश को अंतिम रूप देंगे। रोड शो में पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी और जीएन सिंह ने उद्यमियों को जीआईएस के लिए आमंत्रित किया। जेपीएस राठौर ने कहा कि यूपी सरकार की औद्योगिक विकास एवं निवेश नीति निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर है। यूपी में निवेश के लिए अनुकूल माहौल है।
बागपत में 900 करोड़ से मिल्क प्लांट लगाएगा अमूल
रोड शो से अमूल इंडिया ने यूपी के बागपत में नया मिल्क प्लांट लगाने के लिए 900 करोड़ का एमओयू साइन किया। अहमदाबाद रोड शो में यूपी को मिल्क प्रॉसेसिंग यूनिट्स, डेयरी फार्म, रिसर्च एंड डेवलेपमेंट लैब, ट्रेनिंग ऑफ हेरडसमैन, नवीनीकृत ऊर्जा, सोलर सिटी, फार्मा पार्क, ग्रीन हाइड्रोजन,मेडिकल डिवाइस पार्क, ड्रग्स, हेल्थकेयर प्रोडक्ट, होटल इंडस्ट्री, पर्यटन, केमिकल सेक्टर, फूड एंड बेवरेज इंडस्ट्री, स्पोर्ट्स इंडस्ट्री, वेस्ट मैनेजमेंट साल्यूशन, मल्टी स्पेशल्टी हॉस्पिटल, हाइड्रो पावर प्लांट, पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्री, डाटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स एंड वेयरहाउसिंग सेक्टर में निवेश के प्रस्ताव मिले है।
आगरा में मिले 1400 करोड़ के निवेश प्रस्ताव
आगरा में शुक्रवार को आयोजित आगरा इन्वेस्टर्स समिट में 1400 करोड़ रुपये केनिवेश प्रस्ताव मिले है। आगरा विकास प्राधिकरण की सचिव गरिमा सिंह ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले 2000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिलने का अनुमान है। आगरा के एक होटल में आयोजित समिट में निवेशकों ने रियल स्टेट के क्षेत्र में 156.60 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव ऑनलाइन पंजीकृत किए। इससे पहले आगरा विकास प्राधिकरण के पास निवेशकों के 1245.25 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। इस प्रकार आगरा विकास प्राधिकरण को अब तक लगभग 1400 करोड़ रुपये के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की समिट के आगरा और मथुरा शहर में पीपीपी मॉडल पर बस स्टैंड विकसित करने का प्रस्ताव मिला।
ये रहे बड़े निवेशक
निवेशक एमओयू रोज़गार
1 टोरेंट फार्मा 25000 7900
2 अरविंद मिल्स लिमिटेड 100 2000
3 ज़ाइडस लाइफसाइंस 1100 2000
4 प्लैटिनम टाई-अप प्रा. लि. 300 400
5 हिरीसे हॉस्पिटैलिटी 1000 500
6 ट्रांसस्टेडिया एंटरपायर 500 700
7 वाडीलाल 300 600
8 नेपरा संसाधन प्रबंधन 350 ……..
9 शाल्बी लिमिटेड 200 500
10 मैकलेक टेक्निकल 2000 7600
11 अजुल डेनिमकार्ट एलएलपी 25 1500
12 बालाजी फूड्स प्रा. लि. 500 1200
13 एफटीए एचएसआरपी
सॉल्यूशंस प्रा. लि. 75 500
14 हेस्टर बायोसाइंसेज लि. 35 200
15 वर्ल्ड ट्रेड सेंटर नोएडा डेवलपमेंट कंपनी 1500
16 वर्ल्ड ट्रेड सेंटर नोएडा
डेवलपमेंट कंपनी 1000 8000
17 एस्टल पाइप्स 100 100
18 अमूल इंडिया 900 4400
19 राजवी ग्रूप। 150. 200
20 गणेश मोटर्स ट्रेडिंग 50. 10
21 वेलस्पन ग्रुप. 2000. 500
22 हेल्थ एटीएम प्रा. लि. 500. 1600