फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीतापुर की बालिकाओं ने जीता स्वर्ण पदक

Wed, 20 Aug 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ छात्राएं।
विज्ञापन
सीतापुर। मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को हरदोई में किया गया। इसमें बालिका टीम ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर 17 बालिका वर्ग में सीतापुर की टीम ने सेमीफाइनल में लखनऊ की टीम को 2-0 से सीधे सेटों में हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला सीतापुर व लखीमपुर की टीम के बीच खेला गया। इसमें सीतापुर की टीम ने लखीमपुर की टीम को भी 2-0 से सीधे सेटों में हराकर फाइनल में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन


जनपद की टीम का प्रतिनिधित्व सुगंधी और आदर्शनी ने किया। ये दोनों खिलाड़ी श्री रघुराज सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल लोनियनपुरवा की छात्राएं हैं। नेशनल इंटर कॉलेज सिधौली की छात्रा नमरा तीसरी खिलाड़ी के रूप में टीम का हिस्सा बनीं।
सीतापुर की ओर से लखनऊ मंडल की विभिन्न वर्गों की टीम में सुगंधी अंडर 17 श्री रघुराज सिंह हायर सेकंडरी स्कूल लोनियनपुरवा, आदर्शनी अंडर 17, चांदनी अंडर 19, शगुन अंडर 14 व अर्पित राज अंडर 19 श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज सिधौली व रुद्र प्रताप सिंह अंडर 14 सहगल सिटी मांटेसरी जूनियर हाईस्कूल लोहारबाग का चयन मंडलीय चयनकर्ताओं द्वारा राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन

सीतापुर की टीम मैनेजर भूषण मिश्र शारीरिक शिक्षक श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, टीम प्रशिक्षक डॉ. निखिल कुमार रस्तोगी, शारीरिक शिक्षक श्री रघुराज सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल ने टीम का मंडल स्तर पर प्रतिनिधित्व किया। चयनित सभी खिलाड़ी 9 से 11 सितंबर को बरेली में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल की टीम में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें