सूचना पर पहुंचे भाई ने किशोरी को गंभीर हालत में सीएचसी और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का बयान दर्ज किया। एएसपी ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी की। इलाज के दौरान शनिवार सुबह किशोरी ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर नागेंद्र उर्फ रामजीत, अजय कुमार, विजय, संजय व पन्नालाल के खिलाफ केस दर्ज किया था। लंभुआ कोतवाल आशुतोष मिश्र ने बताया कि किशोरी को जलाने के आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्हें भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।