फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी: पांच साल की बच्ची को रातभर बंधक बनाकर रेप

Wed, 16 Dec 2015 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच-बिछिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच के सुजौली थाना अंतर्गत एक गांव निवासी 05 वर्षीय बालिका को सोमवार शाम को गांव निवासी एक युवक बहला फुसलाकर घर बुला ले गया। वहां रात भर बंधक रखकर रेप किया।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर में बालिका को उसके घर से कुछ दूरी पर छोड़ धमकी देकर फरार हो गया। गंभीर हालत में बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

सुजौली थाना अंतर्गत एक गांव निवासी पांच वर्षी बालिका सोमवार शाम को घर के सामने खेल रही थी। तभी गांव निवासी रामधनी (22) बालिका को बहला फुसलाकर घर बुला ले गया। वहां पर उसने बालिका को मारापीटा और बंधक बनाकर मुंह में कपड़ा ठूंसकर रात भर रेप किया।
विज्ञापन


दूसरे दिन मंगलवार दोपहर बाद रामधनी बालिका को उसके घर से कुछ दूरी पर पहुंचाया। रोने या शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह बालिका घर पहुंची। उसने मां-बाप को बिलखते हुए पूरी व्यथा सुनाई। इससे परिवार के लोग सकते मेंआ गए।
Trending Videos
विज्ञापन

शरीर पर मिले कई चोटों के निशान

बालिका को उस समय तेज बुखार था। वह बदहोशी की हालत में थी। आनन फानन में बालिका को मां-बाप ने थाने पहुंचाया। यहां पर थानाध्यक्ष को मामले से अवगत कराकर उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। बालिका के शरीर पर चोटों के निशान भी हैं।

थानाध्यक्ष वीपी श्रीवास्तव ने बताया कि बालिका को महिला पुलिस अभिरक्षा में जिला महिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। पिता की तहरीर पर आरोपी रामधनी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। बालिका के पिता का कहना है कि बेटी के घर के सामने से गायब होने के बाद उसे जंगल व आसपास के गांवों में खोजा गया।

अनुमान था कि बाघ या तेंदुए ने हमला किया होगा। लेकिन कोई पता नहीं चल सका। दोपहर बाद बेटी बदहवास हालत में घर पहुंची।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें