रायबरेली में शुक्रवार को शहर क्षेत्र के इंदिरा नगर कॉलोनी में छात्रा का शव मिलने के बाद रोते बि
भोजपुर-सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के भोजपुर की रहने वाली छात्रा का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। छात्रा अपनी बड़ी बहन के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करती थी। छात्रा के आत्महत्या का कारण परिजन नहीं बता सके।
सरेनी थाना क्षेत्र के भोजपुर कस्बा निवासी कालीशंकर यादव की दो बेटियां शुभी (22) व यशी (17) रायबरेली के सी ब्लॉक इंदिरा नगर में किराए का कमरा लेकर पढ़ाई करती थीं। शुभी बीए फाइनल और यशी नेहरू नगर स्थित एक निजी स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा थी। बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे बड़ी बहन शुभी दूध लेने बाजार गई थी। आधे घंटे बाद कमरे पर लौटी तो यशी फंदे से लटकी मिली। यह देख शुभी ने शोर मचाया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने यशी के शव को फंदे से नीचे उतरा और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर घरवाले रोते-बिलखते इंदिरा नगर पहुंचे। छात्रा की मौत से मां उर्मिला समेत अन्य घरवालों का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।