फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, कराया गर्भपात

Sun, 24 Nov 2024 08:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज। शादी का झांसा देकर युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। दोबारा गर्भवती होने पर शादी से इन्कार कर दिया। यही नहीं, आरोपी के पिता ने पीड़िता पर रिवॉल्वर तान कर धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके पिता की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक मुरादाबाद की रहने वाली युवती लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करती है। जुलाई 2023 में उसकी मुलाकात सुशांत गोल्फ सिटी के ओमेक्स आर टू निवासी सूर्यांश सिंह (19) से हुई थी। परास्नातक के छात्र सूर्यांश ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। दिसंबर में गर्भपात करा दिया। फिर कई महीनों तक उनका शोषण किया। बीती 21 जुलाई को आरोपी युवती को लेकर कश्मीर घूमने गया। वहां भी दुष्कर्म किया। लौटने के बाद 27 अगस्त को पीड़ित की तबीयत बिगड़ गई। जांच में पता चला कि वह गर्भवती है। इसकी सूचना देने पर आरोपी भड़क गया और शादी से इन्कार करते हुए युवती का नंबर ब्लॉक कर दिया।
युवती ने आरोपी के घर पहुंचकर उसके परिजनों को सारी बात बताई। आरोप है कि सूर्यांश के पिता पटेश्वरी सिंह उसे लेकर कृष्णा होटल पहुंचे और रिवाॅल्वर तानते हुए धमकी दी। डर-सहमी पीड़ित मुरादाबाद चली गई। एक दिन आरोपी के पिता ने पीड़ित को कॉल कर शादी की बात करने के लिए 22 नवंबर को लखनऊ बुलाया। अब आरोपी और उसके पिता गर्भपात कराने का दबाव बना रहे हैं। परेशान होकर युवती ने शनिवार को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने शनिवार रात सूर्यांश को हजरतगंज से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें