लखनऊ। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर मड़ियांव पुलिस ने आरोपी व उसके साथी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
मड़ियांव निवासी युवती के मुताबिक कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर उनकी दोस्ती बिजनौर जिले के नजीबाबाद निवासी अमित कुमार से हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर मिलने के लिए बिजनौर बुलाया था। वहां पहुंचने पर आरोपी उन्हें कमरे पर ले गया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। होश आने पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद उनका शारीरिक शोषण करता रहा। परेशान होकर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली।