फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवती से छेड़छाड़, शिकायत करने जा रहे पिता को घेरा

Mon, 30 Sep 2024 06:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसके पिता शिकायत करने जब थाने जाने लगे तो आरोपी व उसके साथियों ने धमकी दी। रविवार को गुडंबा पुलिस ने आठ नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गुडंबा निवासी शख्स के मुताबिक शनिवार को उनकी बेटी कुछ काम के सिलसिले से घर से निकली थी। रास्ते में अभिषेक विश्वकर्मा व उसके साथी आशू ने उससे छेड़छाड़ की। घर पहुंचकर बेटी ने घटना की जानकारी दी। वह जब शिकायत करने आराेपियों के घर पहुंचे तो उनके परिजनों ने गाली-गलौज कर उन्हें भगा दिया। उन्होंने डायल 112 पर घटना की सूचना दी और एसयूवी से थाने जाने लगे। रास्ते में दोनों आरोपियों व उनके साथियों रामहेत, कुलदीप, मनीष, गोविंद और जयकरन सहित कई लोगों ने उनकी एसयूवी घेर ली। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
दो माह पहले भी की थी छेड़छाड़
युवती के पिता का आरोप है कि अभिषेक ने दो माह पहले भी बेटी से छेड़छाड़ की थी। तब उसके पिता अमर लाल के माफी मांगने पर पुलिस से शिकायत नहीं की थी। इंस्पेक्टर विकास राय के मुताबिक आरोपी के पिता अमर लाल को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें