फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वहशियों से इज्जत बचाने के लिए छत से कूद गई

Tue, 03 Feb 2015 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के जेसीज चौराहे से अगवा की गई बीए की छात्रा सोमवार को आजमगढ़ के बरदह क्षेत्र में बेहोशी और घायल हालत में मिली। सूचना मिलने पर पहुंचे घरवालों ने उसे जिला महिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


उसे चार युवकों ने एक घर में बंद कर रखा था, जिनसे बचने के लिए वह घर की छत से नीचे कूद गई थी। छात्रा के भाई ने गौराबादशाहपुर निवासी चार युवकों के खिलाफ लाइनबाजार थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।

लाइनबाजार क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवती बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। शनिवार को वह कालेज की पढ़ाई के बाद अपनी सहेली के घर गई थी। वहां जाने के बाद उसने घर पर फोन करके बताया कि वह आज रात सहेली के यहां ही रहेगी। इस पर घरवाले निश्चिंत हो गए।
विज्ञापन


रविवार को भी जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो घरवालों ने उसकी सहेली के घर फोन किया। उन्हें पता चला कि वह सुबह ही वहां से निकल गई है। इसके बाद घर वालों ने जान-पहचान वालों के यहां फोन कर लड़की की तलाश शुरू की लेकिन देर रात तक कुछ पता नहीं चल सका।

सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे बरदह से लड़की के भाई के मोबाइल पर फोन आया कि उसकी बहन यहां बेहोश पड़ी मिली है। होश में आने पर उसने अपने घर पर सूचित करने को कहा है।


विज्ञापन

लड़की को अगवाकर ले गए सुनसान मकान में

महिला थानेदार रंजना सचान को दिए गए बयान में छात्रा ने बताया कि रविवार को सुबह जब वह सहेली के घर से लौट रही थी तो जेसीज चौराहे के पास बोलेरो सवार चार युवकों ने उसे अगवा कर लिया और वहां से करीब 22 किलोमीटर दूर आजमगढ़ के बरदह में ले गए। वहां एक सुनसान स्थान पर बने मकान में उसे बंद कर दिया।

रात में उन लड़कों की गलत नीयत भांपकर वह घर की छत पर चढ़ी और नीचे कूद गई। इसके बाद चारों युवक उसे उठाकर आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर स्थित त्रिवेणी मोड़ के समीप छोड़कर चले गए।

पीड़ित लड़की के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गौराबादशाहपुर निवासी आजम, आमिर, आकिल और इब्राहिम के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। एसओ लाइनबाजार सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने कहा कि मुकदमा दर्ज करके छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें