कानपुर की सीएसए यूनीवर्सिटी के ब्वॉयज हॉस्टल में लड़की मिलने पर हंगामा हो गया। एक चैनल के कैमरामैन को छात्रों ने पीट दिया। नवाबगंज पुलिस ने हंगामा शांत कराने के बाद आरोपी छात्र के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की।
सोमवार सुबह खबर फैल गई कि ब्वॉयज हॉस्टल में रहने वाले बीएससी फाइनल ईयर के स्टूडेंट दीप यादव के कमरे में एक लड़की है।
जानकारी मिलते ही डीन और संस्थान के अन्य पदाधिकारी जांच करने पहुंच गए। इस दौरान कुछ मीडिया पर्सन भी कवरेज करने पहुंचे। दीप के कमरे से एक छात्रा मिली।
जानकारी के मुताबिक सीएसएके ब्वॉयज हॉस्टल के कमरा नंबर 82 में लड़की की सूचना पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर वार्डन डॉ. अनिल सचान भी मौके पर पहुंच गए।