फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दीवार गिरने से बच्ची की मौत, तीन बच्चे गंभीर

विज्ञापन
दीवार गिरने से बच्ची की मौत, तीन बच्चे गंभीर
विज्ञापन
गुडंबा। सींवा गांव में शनिवार को मकान की छत पर बनी दीवार गिरने से चार बच्चे मलबे में दब गए। परिजन चारों को कुर्सी रोड स्थित अस्पताल ले गए, जहां सात वर्षीय आराध्या की मौत हो गई। तीन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

घटना के समय बच्चे छत पर कपड़े सुखाने के लिए दीवार से बंधी रस्सी के सहारे झूला झूल रहे थे। इसी दौरान करीब चार इंच मोटी दीवार भरभराकर ढह गई। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि आराध्या वेल्डिंग का काम करने वाले मुरलीधर की बेटी थी। राजेंद्र के बेटे आयुष (8) और आरुष (6) तथा इंदल की बेटी गौरवी (6) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। आराध्या प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो में पढ़ती थी। मौके पर पहुंचे एसीपी गाजीपुर अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि घायल बच्चों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें