फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को खिलाई गर्भपात की दवा, हुई मौत

Sat, 22 Oct 2016 01:03 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
जैदपुर में शादी का दवाब डालने पर आठ माह की गर्भवती को उसके रिश्तेदार प्रेमी ने जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। हालत बिगडने पर उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम मेढ़िया निवासी राम लखन चौहान की पुत्री माला (20) करीब दो साल से जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरख में अपने जीजा उमेश के यहां रह रही थी। 

इसी बीच गांव में ही रहने वाले उमेश के फूफा बालचंद के पुत्र अरविंद के साथ माला का प्रेम प्रसंग हो गया। करीब छह माह पहले माला के गर्भवती होने की जानकारी हुई। युवती ने अपने प्रेमी अर‌विंद से बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


‌जिसके बाद वह उससे किनारा करने करने लगा। युवती ने घर जाकर अपनी मां को पूरी बात बताई। मां ने पिता रामलखन को अरविंद के घर जाकर शादी करने को कहा। 

युवती के लगातार शादी करने का दबाव डालने पर अरविंद समेत पूरा घर उसे प्रताड़ित करता था। गुरूवार शाम अरविंद ने माला को जबरन गर्भपात की दवा खिला दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें