फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हाथ-पैर बांधकर हत्या, बोरे में बंद कर फेंका शव, तस्वीरें

Wed, 30 Aug 2017 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
लखनऊ में हसनगंज थाना क्षेत्र में मोहन मीकिन के पास मंगलवार सुबह करीब 40 वर्षीय महिला की हत्या के बाद बोरे में बंद कर फेंका गया शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने बोरा खुलवाया तो होश उड़ गए। शव निर्वस्त्र था और हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। गला भी रस्सी से कसा हुआ था। पेट फटा था। इलाकाई लोगों ने दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर शव ठिकाने लगाने की आशंका जताई है।

पुलिस शव सात से आठ दिन पुराना होने की आशंका जता रही है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इंस्पेक्टर पीके झा ने कहा कि राजधानी व आसपास के जनपदों से गुमशुदा महिलाओं का पता लगाकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि  बोरे में बंद शव मोहन मीकिन के पास गुड़ियन टोला बंधा से नीचे झाड़ियों में पड़ा था। मंगलवार सुबह दुर्गंध आने पर इलाकाई लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शव बुरी तरह से सड़ चुका था। ऐसा लग रहा है कि हत्या के बाद ही बदमाश महिला का शव बोरे में बंद करके यहां फेंक गए थे।

दुर्गंध आने पर लोगों को शव के बारे में पता चला। बोरे में लाश मिलने की खबर सुनते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इंस्पेक्टर का कहना है कि सफेद रंग के प्लास्टिक के बोरे में कोई निशान या लिखावट नहीं है। बोरे के भीतर से भी ऐसा कोई चिह्न या सामान नहीं मिला, जिससे महिला की पहचान की जा सके। राजधानी के सभी थाना क्षेत्रों से बीते एक सप्ताह के दौरान गायब हुई महिलाओं के बारे में जानकारी मांगी गई है। शव को शिनाख्त के लिए मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

2 of 4
इलाके में रहता है सन्नाटा
इंस्पेक्टर ने बताया कि पक्का पुल से बंधे की सड़क रेलवे क्रॉसिंग पर बंद हो जाती है। कोई भी व्यक्ति शव फेंककर आगे जाने की सोचेगा तो उसे क्रॉसिंग से वापस पक्का पुल पर आना होगा। इलाकाई लोगों का कहना है कि सन्नाटा होने के चलते कोई भी बाइक, स्कूटर अथवा कार से आसानी से शव यहां फेंककर गायब हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
गुमशुदा महिलाओं का ब्यौरा खंगाल रही पुलिस
हसनगंज पुलिस राजधानी के थानों से गुमशुदा महिलाओं का रिकॉर्ड निकलवाया है। आसपास के जिलों से भी लापता महिलाओं की सूची मांगी गई है। पुलिस आशंका जता रही है कि मृतका को कहीं उसके पति न ही मारकर शव ठिकाने न लगा दिया हो।
विज्ञापन

4 of 4
मॉर्च्युरी पहुंचा युवक नहीं पहचान सका शव
बोरे में लाश मिलने की सूचना पाकर मंगलवार शाम मॉर्च्युरी पहुंचा पारा, चुन्नूखेड़ा निवासी जितेंद्र शव की हालत खराब होने के चलते पहचान नहीं सका। उसने बताया कि उसकी पत्नी शोभा (38) 20 जुलाई से चौक के मौलवी अनवर बाग से लापता है। चौक कोतवाली में केस भी दर्ज है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें