फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खौलते पानी के भगौने से टकराई बच्ची, झुलसकर मौत

Mon, 16 Dec 2024 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ईशानी। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
लखनऊ। बंथरा इलाके में डेढ़ साल की बच्ची पर बृहस्पतिवार सुबह खौलता पानी गिर गया। बुरी तरह से झुलसी बच्ची को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, वहां शनिवार रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बंथरा के रतौली खटोला गांव निवासी पुताई मजदूर रविशंकर ने बताया कि बृहस्पतिवार को मां, पिता और भाई विंध्यवासिनी माता के दर्शन करने जाने वाले थे। पत्नी सीमा ने सास के नहाने के लिए पानी गर्म कर भगौना आंगन में रखा और खाना बनाने चली गईं। इस दौरान उनकी डेढ़ साल की बेटी ईशानी खेलते हुए आंगन में पहुंच गई। वह खौलते पानी के भगौने से टकरा गई। पानी बच्ची पर गिर गया और हादसे में वह बुरी तरह झुलस गई। ट्राॅमा सेंटर में शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई।

इकलौती बेटी की मौत से मचा कोहराम
मासूम ईशानी रवि शंकर की इकलौती बेटी थी। वह पूरे परिवार की लाडली थी। दोपहर बाद जब बच्ची का शव घर पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया। मां सीमा बेहोश हो गईं। परिजनों ने किसी तरह उन्हें संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें