फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस पर जन्म लेने वाली बालिकाओं को उपहार देगी योगी सरकार, मांओं के लिए भी दिन होगा खास

Sun, 08 Mar 2020 02:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला इस बार महिलाओं को समर्पित किया गया है। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वरिष्ठतम महिला स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इतना ही नहीं, उस दिन जन्म लेने वाली बालिकाओं को उपहार में कपड़े और उनकी माताओं को पोषणयुक्त आहार भी दिया जा रहा है।

विज्ञापन


सभी मंत्रियों, राज्य मंत्रियों को विधानसभा क्षेत्र/चुनाव क्षेत्र के किसी एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले का शुभारंभ के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिद्धार्थनगर जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेला का उद्घाटन और पोषण योजना का शुभारंभ करेंगे।

प्रदेश सरकार ने छठवां मुख्यमंत्री आरोग्य मेला को इस बार महिला शक्ति के सम्मान, निजता, अधिकार, समानता व महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित किया है। जिलाधिकारियों के नेतृत्व में सभी ग्रामीण/नगरीय पीएचसी पर चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के सहयोग से मेला का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मेले में पुरुषों से अधिक महिलाओं ने स्वास्थ्य लाभ लिया

सरकार के प्रवक्ता के अनुसार बीते पांच मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 22 लाख से अधिक रोगी लाभान्वित हो चुके हैं। 55 हजार से अधिक रोगियों को उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया। 1.67 लाख लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड दिए गए हैं। खास बात यह है कि मेले में पुरुषों से अधिक महिलाओं ने स्वास्थ्य लाभ लिया है।

इस बार मेले में महिला चिकित्सक भी मौजूद रहेंगे। महिलाओं को विशेष स्टाल व नुक्कड़ नाटक के जरिये स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जाएंगी। गौरतलब है कि आरोग्य मेला के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम भी शुरू किए गए हैं।

इनमें मुख्यमंत्री ने फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम, प्रदेश के सभी जिलों में संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम, छूटे हुए बच्चों का एई-जेईएस टीकाकरण, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण, पांच एलईडी वैन, एक आरोग्य मेला वैन, एक स्वच्छ भारत मिशन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें