फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ देने के बाद जलाया था महिला को

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में कूड़ा डंपिंग ग्राउंड के पास सोमवार दोपहर मिले युवती के अधजले शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि युवती को जलाने से पहले नशीला या जहरीला पदार्थ दिया गया था और बेहोश होने के बाद उसे घटनास्थल पर जलाया गया था। पुलिस ने दहेज हत्या और ऑनर किलिंग के बिंदु पर जांच शुरू कर दी है। साथ ही मृतका की शिनाख्त के लिए कई पुलिस टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन

ठाकुरगंज इंस्पेक्टर हरिशंकर चंद ने बताया कि कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में जलाए गए युवती के शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। शनिवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि युवती को नशीला या जहरीला पदार्थ देने के बाद जलाया गया है। उसके शरीर पर चोट या संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, युवती की उम्र करीब 25 साल है और लंबाई 140 सेंटीमीटर थी। इसी आयु वर्ग व कद काठी की लापता महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
डिस्ट्रिक्ट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो से भी इस आयु वर्ग की लापता युवतियों का डाटा लेकर छानबीन की जा रही है। पुलिस टीमें पड़ोसी जनपदों में भी छानबीन कर रही हैं। दो दर्जन से अधिक स्थानों की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा चुकी हैं। कुछ संदिग्ध वाहनों की भी छानबीन की गई। हालांकि अब तक कोई सफलता नहीं मिल सकी। इंस्पेक्टर हरिशंकर चंद ने बताया कि मृतका के हाथ में चूड़ियां और पैरों में पायल मिली हैं। इससे उसके विवाहित होने का अनुमान लगाया जा रहा है। दहेज हत्या या ऑनर किलिंग के बिंदु पर भी फोकस है। डीसीपी (पश्चिम) सोमेन बर्मा ने बताया कि मामले में प्रत्येक बिंदु पर छानबीन की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें