लखनऊ। 19वीं रमजान को सोमवार तड़के चार बजे रौजा-ए-काजमैन सआदतगंज स्थित मस्जिद कूफा से गिलीम का जुलूस निकाला जाएगा। इस कारण तड़के तीन बजे से लेकर सुबह करीब 11 बजे तक यातायात परिवर्तित रहेगा।
डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में पुलिस एंबुलेंस, शव वाहन और स्कूली वाहनों को निकलवाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल के नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है। जुलूस रौजा-ए-काजमैन से निकलकर मंसूरनगर तिराहा, गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज, अर्शफाबाद, बिल्लौचपुरा तिराहा, टुडियागंज से मुड़कर नक्खास तिराहा होते हुए मांटेसरी स्कूल के पास मौलाना मीसम जैदी के घर पर समाप्त होगा।
- कटरा (कल्लू) तिराहे से वाहन रौजा-ए-काजमैन की ओर नहीं जा सकेंगे। बड़े तालाब राजाजीपुरम होकर वाहन गुजरेंगे।
- लाल माधव तिराहा (हैदरगंज) से वाहन नक्खास तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ये ऐशबाग या बुलाकी अड्डा होकर जाएंगे।
- टुड़ियागंज तिराहे से वाहन मंसूरनगर, गिरधारी इंटर कॉलेज की ओर नहीं जा सकेंगे। ये थाना बाजारखाला, हैदरगंज तिराहा होकर जाएंगे।
- मंसूरनगर तिराहे से किसी भी प्रकार के वाहन रौजा-ए-काजमैन की ओर नहीं जा सकेंगे। ये नौबस्ता की ओर से गुजरेंगे।
- सआदतगंज, रौजा-ए-काजमैन तिराहे से किसी भी प्रकार के वाहन रौजा-ए-काजमैन, इमामबाड़ा, मंसूरनगर की ओर नहीं जा सकेंगे। वाहन चौपटिया होकर गुजरेंगे।
- अकबरी गेट (मेफेयर) तिराहे से किसी भी प्रकार के वाहन नक्खास तिराहे व मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू) की ओर नहीं जा सकेंगे। एक मिनारा, चौक थाना चौराहा या कश्मीरी मोहल्ला होकर वाहन गुजरेंगे।
- कमला नेहरू क्रॉसिंग (मेडिकल क्रॉस) से किसी भी प्रकार के वाहन नक्खास तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ये कोनेश्वर, मेडिकल कॉलेज चौराहा होकर जाएंगे।
- रकाबगंज पुल चौराहे से वाहन नक्खास तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ये नाका चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा होकर गुजरेंगे।