फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय में सिमुलेशन लैब की सौगात

Sat, 26 Jul 2025 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रबंधन संकाय में शुक्रवार को कुलपति प्रो. आलोक राय ने सिमुलेशन लैब का उद
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रबंधन संकाय में शुक्रवार को कुलपति प्रो. आलोक राय ने सिमुलेशन लैब का उद्घाटन किया। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह प्रयोगशाला प्रबंधन छात्रों के लिए शिक्षण प्रक्रिया को व्यावहारिक और उद्योगोन्मुखी बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह लैब अकादमिक पढ़ाई और व्यावसायिक दुनिया के बीच की दूरी को पाटेगी। यहां छात्र सुरक्षित वातावरण में रणनीतिक निर्णय लेना, आलोचनात्मक सोच विकसित करना और सीमित संसाधनों में समाधान खोजना सीखेंगे। प्रबंधन संकाय की अधिष्ठाता प्रो. संगीता साहू ने कहा, आज का कॉर्पोरेट वर्ल्ड केवल किताबी ज्ञान से नहीं चलता। छात्रों में व्यावहारिक दक्षता, सोच और निर्णय लेने की क्षमता होनी चाहिए। यह लैब छात्रों को उसी दिशा में सक्षम बनाएगी।

छात्रों को मिलेंगे ये व्यावहारिक लाभ
- रणनीतिक और नवाचार आधारित सोच का विकास।

- ग्राहक सेवा और विपणन में संतुलन की समझ।
- ब्रांडिंग व मार्केटिंग में निर्णय लेने की क्षमता।

- सीमित संसाधनों में दक्ष प्रबंधन का अभ्यास।
- शासन नियमों की व्यावहारिक समझ।

रसायन और भौतिकी विभाग में आधुनिक केंद्र शुरू

विश्वविद्यालय प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि रसायन विज्ञान विभाग में ‘सेंट्रल फैसिलिटी फॉर कंप्यूटेशनल रिसर्च’ और भौतिकी विभाग में एक नया शोध केंद्र तैयार किया गया है। इन सुविधाओं से वैज्ञानिक शोध को नई दिशा और गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें