श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर हर वर्ष अमर उजाला की तरफ से घर-घर कान्हा का आयोजन किया जाता है। इस बार कोरोना संक्रमण के कारण आयोजन संभव नहीं था , इसलिए ऑनलाइन प्रविष्टियां मंगाई गईं हैं। हर बार की तरह इस बार भी लोगों ने नन्हें बाल गोपाल को श्रीकृष्ण व राधा के रूप में सजाया और तस्वीरें भेजी।
पीताम्बर धारी, मोर मुकुट पहने, हाथ में बांसुरी और गले में मोतियों का हार डाले कान्हा का यह रूप हर घर में नजर आया। अलग-अलग मुद्राओं में कान्हा की तस्वीरें मन मोह लेती हैं।
कहीं माखनचोर के रूप में सजाया गया था, तो कहीं बांसुरी बजाते किशन-कन्हैया के रूप में साज शृंगार किया गया था, जिन घरों में एक से अधिक बच्चे थे, वहां राधा और कृष्ण की जोड़ी तैयार की गई। (तस्वीर में नकुल श्रीवास्तव व राघव सिंह रावत।)