फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: अब ‘झटपट’ मिल जाएगा बिजली कनेक्शन, नहीं देनी पड़ेगी रिश्वत

Sun, 06 Oct 2019 05:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आपके घर के पास ट्रांसफार्मर लगा है और एलटी लाइन भी है। वहीं, पोल की दूरी घर से 40 मीटर है तो अब बिजली कनेक्शन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। आपको सिर्फ यूपी पावर कॉर्पोरेशन के झटपट पोर्टल पर आवेदन करना पड़ेगा। इसका शुल्क (इस्टीमेट) भी ऑनलाइन ही भरना पड़ेगा।

विज्ञापन


पंजीयन के सात दिन में बिजली कनेक्शन पा जाएंगे और आपको घूस भी नहीं देनी पड़ेगी। वहीं, सात दिन में बिजली कनेक्शन न मिलने पर खंड के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) फंसेंगे। राजधानी में ऑनलाइन झटपट बिजली कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए मैनुअल व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। रोजाना 300 से अधिक कनेक्शन जारी होते हैं। झटपट पोर्टल पर आवेदन कर जल्द बिजली कनेक्शन देने की व्यवस्था राजधानी में चार अक्तूबर से प्रभावी हो गई है।

मच गया हड़कंपः मुख्य अभियंताओं ने सर्किल अफसर, खंड के एक्सईएन को इस बाबत आदेश का सरकुलर भी भेजा है। अभियंताओं को कनेक्शन देने के दौरान जो प्रक्रिया की जाएगी, उसे झटपट पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इससे एक्सईएन, उपखंड अधिकारी एवं अवर अभियंताओं में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


इसका कारण यह बताया जा रहा है कि एक तो जिम्मेदार अधिकारी कनेक्शन जारी करने में हुई देरी को लेकर बहानेबाजी नहीं कर पाएंगे। अब ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने से सात समय बाद आवेदक को कनेक्शन न जारी होने पर उन पर कार्रवाई होगी। वहीं, आम जनता को भी अब कनेक्शन के लिए रिश्वत नहीं देनी पड़ेगी।

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

यूपी पावर कॉर्पोरेशन के झटपट पोर्टल (वेबसाइट) uppcl.org  और  upenergy.in पर क्लिक करेंगे तो कंज्यूमर कॉर्नर का आप्शन खुलेगा। वेबसाइट पर फॉर्म भरने के बाद मकान मालिक या किरायेदार होने के दस्तावेज अपलोड करेंगे तो पंजीयन हो जाएगा। इसके बाद संबंधित खंड के एक्सईएन के पास नए कनेक्शन का ब्योरा पहुंच जाएगा। एक्सईएन इस आवेदन को जिम्मेदार अभियंता (उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता) को ऑनलाइन ही फॉरवर्ड कर रिपोर्ट तलब करेंगे।

अस्थायी कनेक्शन भी जल्द मिलेगा
यूपी पावर कॉर्पोरेशन की वेबसाइट पर अभी स्थायी बिजली कनेक्शन पाने की सुविधा होगी। जल्द ही निर्माण कार्य के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए सिस्टम को अपग्रेड किया जा रहा है।

...इसलिए बनाई गई व्यवस्था
अधिकारियों के मुताबिक जनता दरबार एवं दौरे के दौरान ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को बिजली कनेक्शन न देने की शिकायतें सबसे ज्यादा मिल रही हैं। इलाकाई इंजीनियरों के उत्पीड़न करने की शिकायत पर ये नई व्यवस्था शुरू की गई है।
विज्ञापन

अब बिजली कनेक्शन न देना पड़ेगा महंगा

मुख्य अभियंता ट्रांसगोमती प्रदीप कक्कड़ का कहना है कि बिजली सप्लाई का सिस्टम उपलब्ध होने के बाद भी ऑनलाइन आवेदन करने बाद भी आवेदक को सात दिन में कनेक्शन न देना महंगा पड़ेगा। इस लापरवाही के लिए एक्सईएन, उपखंड अधिकारी एवं अवर अभियंता दोषी माने जाएंगे।  

यह भी जानिए
- एक से नौ किलोवाट के कनेक्शन का आवेदन झटपट वेबसाइट पर कर सकते हैं।
- 10 या इससे अधिक किलोवाट के कनेक्शन का आवेदन निवेश मित्र पोर्टल पर।
- एलटी लाइन का जहां बिजली सिस्टम नहीं होगा वहां 10 दिन में जांच, 15 दिन में इस्टीमेट मिलेगा।
- एचटी लाइन का जहां बिजली सिस्टम नहीं होगा वहां जांच तो 10 दिन में पर इस्टीमेट 30 दिन में मिलेगा
- आवेदक के इस्टीमेट जमा करने के बाद सिस्टम बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

नए बिजली कनेक्शन का शुल्क
किलोवाट--घरेलू --वाणिज्यिक
एक --1,817--    2,617
दो --2,217 --3,617
तीन --2,617   --4,617
चार  --3,017 --5,617
पांच  --7967   --10,967
नोट: इस शुल्क के अतिरिक्त 100 रुपये प्रोसेसिंग फीस।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें