फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेलवे स्टेशनों के बंद सीसीटीवी कराएं ठीक, यात्री सुरक्षा बढ़ाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




एसपी जीआरपी रोहित मिश्र ने सोमवार को जीआरपी लाइन में आयोजित सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी में सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि रेलवे ट्रैक और यात्रियों की सुरक्षा पर फोकस करें। बंद पड़े सीसीटीवी ठीक कराएं, ताकि नियमित निगरानी हो सके। साथ ही संदिग्ध दिखने वालों पर कड़ी नजर रखें। इसके लिए स्टेशन व सर्कुलेटिंग एरिया में सादे कपड़ों में जवानों को तैनात करें और क्यूआरटी भी बनाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा, शांति व्यवस्था, ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए भी कठोर कदम उठाए जाने चाहिए। संवेदनशील स्थानों की सूची बनाकर रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वालों को जागरूक करें। इसके अलावा जमानत पर रिहा हुए अपराधियों व लापता हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन कर उनकी निगरानी करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें