लखनऊ। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने व लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लखनऊ मेट्रो से लास्ट माइल कनेक्टिविटी शुरू की है। इसके तहत लविवि मेट्रो स्टेशन पर ई साइकिलें उपलब्ध हैं जो 20 रुपये प्रतिघंटे की दर से ली जा सकती हैं।
लखनऊ मेट्रो ने एक निजी संस्था के साथ मिलकर यह प्रयास शुरू किया है। इसे लविवि मेट्रो स्टेशन पर दो महीने के ट्रायल के रूप में चलाया जा रहा है। पहले चरण में पांच साइकिलें उपलब्ध कराई गई हैं जिन्हें लेने के लिए मेट्रो स्टेशन पर लगे बारकोड को स्कैन कर ऑनलाइन पेमेंट करना होगा। आईडी प्रूफ की काॅपी व मोबाइल नंबर देना होगा। जीपीएस से लैस इन साइकिलों के चोरी होने की आशंका कम है। अगले चरण में ई बाइक व आठ सीटर बैटरी व्हीकल भी यात्रियों को मिलेंगे।