फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: थीम्ड फूड ट्रकों में मिलेगा शहर का जायका

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। यूनेस्को से शहर के खानपान को मिली क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी की पहचान को अब पर्यटन निगम चमकाएगा। इसके लिए जल्द चार प्रमुख स्थानों पर विशेष थीम्ड फूड ट्रक खड़े किए जाएंगे। यहां पर शहर के जायके का लुत्फ उठाया जा सकेगा। पर्यटन निगम ने नगर निगम से जगह उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पर्यटन निगम के प्रबंधन निदेशक आशीष कुमार का कहना है कि इस योजना से लखनऊ के मशहूर व्यंजनों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय पर्यटन स्थलों का प्रचार भी होगा। ये ट्रक गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क की पार्किंग, बसंतकुंज योजना में राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के पास, शहीद पथ पर फीनिक्स मॉल के पास और गोमती रिवरफ्रंट पर मरीन ड्राइव पर खड़े किए जाएंगे। जानकारों का कहना है कि हर साल लखनऊ में करीब 80 लाख पर्यटक आते हैं। थीम्ड फूड ट्रकों के जरिये स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

...इसलिए खास है योजना
हैदराबाद के बाद लखनऊ दूसरा शहर है जिसे खान-पान की श्रेणी में यूनेस्को से यह सम्मान मिला है। सरकार ने इसके लिए विशेष बुकलेट तैयार की थी। इसमें गलौटी के कवाब, अवधी बिरयानी, बास्केट चाट, मलाई गिलौरी और मक्खन मलाई जैसे जायकों को सिर्फ भोजन ही नहीं बल्कि तहजीब की कहानी के तौर पर पेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें