फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : माता-पिता के साथ राज्यपाल राम नाईक से मिलीं ‘जीनियस’ बहनें

Tue, 02 Apr 2019 08:47 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
जीनियस बहनों ने राज्यपाल से मुलाकात की - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अपनी स्मरण शक्ति के लिए मशहूर जीनियस बहनें आज राज्यपाल राम नाईक से मिलीं। राज्यपाल ने दोनों को अपनी पुस्तक चरैवेति! चरैवेति!! की हिंदी प्रति भेंट की। जीनियस बहनें 12 वर्षीय हनी सिंह व 9 वर्षीय हंसी सिंह राज्यपाल से अपने माता-पिता संग राजभवन में मिलने गई थीं। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि यह दोनों बहनें कई मंचों पर अपनी स्मरण शक्ति का प्रदर्शन कर चुकी हैं। साथ ही अपनी शैक्षिक, स्वच्छता एवं पर्यावरण आदि के लिए जागरूकता अभियान में सक्रिय हैं। जीनियस बहनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर चुके हैं। 

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत, नई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें