केंद्रीय विद्यालय में बच्चों के दाखिल को लेकर हंगामा हुआ। स्कूल गेट के बाहर कई अभिभाव जमा थे और वे गार्ड पूछ रहे थे कि आज फॉर्म क्यों नहीं मिल रहा है। दरअसल आज कक्षा दो से दाखिले के लिए फॉर्म मिलने थे, लेकिन गेट पर आकर उन्हें पता चला कि फॅार्म आज नहीं मिलेंगे।
अपने कई जरूरी काम छोड़कर आए अभिभावकों को जब यह पता चला कि आज फॉर्म नहीं मिलेगा तो उनका गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने गार्ड से और जानकारी लेने की कोशिश की लेकिन उसने बताने से मना कर दिया। इसपर अभिभावकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।