फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम बजट: यूपी में अपना घर बनाने का सपना होगा पूरा, बेघरों को घर देने का लक्ष्य, इतने करोड़ की मिली सौगात

Sun, 02 Feb 2025 08:41 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Union budget:केंद्रीय बजट उन लोगों के लिए खुशखबरी लेकर आया जो अभी तक बेघर हैं। नौ लाख सलाना आय वाले लोगों को भी इस योजना में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
यूपी में पूरा होगा अपने घर का सपना। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (फेज-दो) के तहत यूपी के हिस्से में 350 करोड़ रुपये की राशि मिलने की संभावना है। इससे प्रदेश सरकार बेघर गरीबों के लिए मकान बनाने के लक्ष्य को पूरा करेगी। पीएमएवाई के तहत यूपी को बड़ी राशि देकर केंद्र सरकार ने अपनी छत पाने का सपना देख रहे लोगों को बड़ी सौगात दी है।

विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश में अब तक योजना के पहले चरण के तहत 17.70 लाख लोगों को मकान दिए जा चुके हैं। अब केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-दो की शुरुआत की है। इसमें इस बार नौ लाख रुपये तक की सालाना आय वालों को भी शामिल किया गया है। इसमें विकास प्राधिकरणों द्वारा ईडब्ल्यूएस, एलआईजी व एमआईजी मकान बनवाकर दिए जाएंगे। वहीं, जिनके पास अपनी भूमि है उन्हें ढाई लाख रुपये तक अनुदान दिया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों को 30 हजार और विधवा महिलाओं को 20 हजार रुपये विशेष सहायता राशि दी जाएगी। इनको 12 माह में बनाने वालों को 10 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे।

एक अधिकारी के मुताबिक केंद्रीय बजट से यूपी को कुल बजट का करीब 18 फीसदी मिलता है। इसीलिए उत्तर प्रदेश में हर साल तीन से चार लाख लोगों को मकान मिलने का अनुमान है। इससे यह माना जा सकता है कि पांच सालों में करीब 15 से 20 लाख लोगों को इस योजना में मकान मिलेगा। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-एक के बचे हुए पैसे देने के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है। इससे करीब 1979 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें