फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गीतांश, रबीब, तेजस, व युवराज दूसरे दौर में

विज्ञापन
मुकाबले के दौरान एक्शन में खिलाड़ी।
विज्ञापन
लखनऊ। शीर्ष वरीय रबीब अली खान, दूसरी वरीयता प्राप्त तेजस सिंह, तीसरी वरीयता प्राप्त युवराज सिंह और चौथी वरीय पाविथ सिंह ने अपने मुकाबले जीतते हुए अंडर-14 आइटा टेनिस चैंपियनशिप के दूसरे दौर में प्रवेश किया। बालक अंडर 16 वर्ग में गीतांश अरोड़ा ने कृष्ण सिंह को 9-4 से हराया। अंडर-14 मुकाबलों में रबीब ने कृषांग शर्मा को 9-2, तेजस सिंह ने शिखर गुप्ता को 9-0, युवराज ने आरव पटेल को 9-2 और पाविथ सिंह ने आरव गर्ग को 9-3 से पराजित किया। विजयंत खंड मिनी स्टेडियम के टेनिस एरीना में आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-14 आयुवर्ग में अर्णव श्रीवास्तव और आरव शुक्ला ने उलटफेर किए। अर्णव ने आठवीं वरीयता प्राप्त मो. सूफियान को 9-4, आरव ने पांचवीं वरीयता प्राप्त अंकुर आलोक को 9-4 से हराते हुए प्रतियोगिता से बाहर कर दिया।
विज्ञापन

अन्य मुकाबलों के तहत छठी वरीयता प्राप्त पार्थ ने अर्णव को 9-3, सातवीं वरीयता प्राप्त के सुजीत ने अर्थव को 9-1, अंशुमान कुमार ने गीतेश को 9-1, कृष्णा सिंह ने अनुजय बाजपेयी को 9-4से हराया। मो. हमदान ने रामांश सिंह को 7-3 (रिटायर) काव्य सक्सेना ने प्रणव शर्मा को 9-4 और रेयांश ने बी बासु को 9-2 से हराते हुए दूसरे दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के अंडर-16 बालक वर्ग के तहत शीर्ष वरीय किंजक श्रीवास्तव ने राघव अग्रवाल को 9-3, तीसरी वरीयता प्राप्त ऋषांत जायसवाल ने नीलोत्पल सिंह को 9-1, सात्विक गुप्ता ने फहाद अहमद को 9-0 से हराते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।

मुकाबले के दौरान एक्शन में खिलाड़ी।

मुकाबले के दौरान एक्शन में खिलाड़ी।

मुकाबले के दौरान एक्शन में खिलाड़ी।

मुकाबले के दौरान एक्शन में खिलाड़ी।

मुकाबले के दौरान एक्शन में खिलाड़ी।

मुकाबले के दौरान एक्शन में खिलाड़ी।

मुकाबले के दौरान एक्शन में खिलाड़ी।

मुकाबले के दौरान एक्शन में खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें