हर कृष्णा हरे कृष्णा, हरे कृष्णा हरे हरे.., हरे रामा हरे रामा रामा हरे
हरे..।
जिला कारागार परिसर में शुक्रवार को दिन भर संकीर्तन की गूंज रही।
जिला कारागार में बंद कैदियों के मानसिक वैचारिक और चारित्रिक उत्थान के
लिए इस्कॉन की ओर से भगवत गीता जयंती के मौके पर जिला कारागार परिसर में
भजन कीर्तन सत्संग सभा हुई।
सत्संगी कीर्तन के बाद 600 बंदियों ने भगवत
गीता के साथ महाप्रसाद का आनंद लिया।
इस्कान के सचिव देवकीनन्दन दास (सचिव
उप्र-राजस्थान) ने बताया कि आज के ही दिन कुरूक्षेत्र में श्रीकृष्ण ने
अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इसे मोक्षदा एकादशी के नाम से भी मानाया
जाता है।