फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय के सामने गायत्री के पूर्व मैनेजर ने उगले राज

Tue, 13 Oct 2020 10:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ चल रही जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का पूछताछ और बयान दर्ज करने का सिलसिला जारी है। इस क्रम में निदेशालय गायत्री के पूर्व मैनेजर ब्रज भवन चौबे से पूछताछ कर रहा है। 
विज्ञापन


निदेशालय ने उसे बयान दर्ज कराने के लिए सोमवार को तलब किया था। उससे मंगलवार को भी पूछताछ जारी रही। सूत्रों के मुताबिक चौबे ने अनियमितता का लेकर कई राज उगले हैं और निदेशालय को कई अन्य लोगों के बारे में जानकारी दी है, जो गायत्री की काली करतूतों में शामिल थे। इस आधार पर निदेशालय जल्द ही कुछ और लोगों के बयान दर्ज करने की तैयारी हैं। इसमें एक चार्टर्ड अकाउंटेंट भी शामिल हैं।

बयान दर्ज करने के बाद सामने आए तथ्यों की तस्दीक की जाएगी। इसके साथ ही अनियमितता कर अर्जित की गई संपत्तियों के जरिए जिन नई चल व अचल संपत्तियों की जानकारी प्रमाणित होगी उसे भी जब्त किया जाएगा। जिनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं उनसे यह भी शपथपत्र लिया जाएगा कि उन्होंने जो जानकारी दी है वह सत्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें