फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के इशारे पर हो रही है मेरे खिलाफ साजिशः गायत्री

Wed, 31 Dec 2014 03:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भूतत्व एवं खनिकर्म मंत्री गायत्री प्रजापति पर लोकायुक्त जांच का शिकंजा और कस गया है। पत्नी व बेटों, दो ड्राइवरों व एक महिला मित्र के बाद लोकायुक्त न्यायमूर्ति एनके मेहरोत्रा ने मंगलवार को गायत्री की कंपनी एमजीए कॉलोनाइजर्स के एक निदेशक पिंटू यादव को भी नोटिस जारी करके तलब कर लिया।
विज्ञापन


पिंटू यादव को 14 जनवरी को एमजीए कॉलोनाइजर्स के पूरे ब्यौरे के साथ हाजिर होने को कहा गया है। गायत्री प्रजापति के शिकायतकर्ता ओम शंकर द्विवेदी ने अपनी शिकायत में अवैध कमाई का निवेश एमजीए कॉलोनाइजर्स में करने का आरोप लगाया है।

लोकायुक्त ने बतौर डायरेक्टर कंपनी के मुख्य कर्ताधर्ता पिंटू यादव को नोटिस जारी करके पूछा है कि कंपनी का प्रमोटर कौन है? कब इसकी स्थापना हुई? कौन-कौन से प्रोजेक्ट है? इसके लिए पैसा कहां से आया तथा कंपनी के पास कुल कितनी संपत्तियां हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इससे पहले पत्नी और बेटों को मिला था नोटिस

सूत्रों के अनुसार पिंटू यादव को इन सारी जानकारियों के साथ 14 जनवरी को उपस्थित होने को कहा गया है। गौरतलब है कि इससे पहले लोकायुक्त गायत्री की पत्नी महराजी देवी, पुत्रों अनिल व अनुराग, ड्राइवर रामराज व राम सहाय और महिला मित्र गुड्डा को नोटिस जारी कर चुके  हैं।

भूतत्व एवं खनिकर्म मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का कहना है कि उनकी शिकायत के मामले में लोकायुक्त ज्यादा ही तेजी दिखा रहे हैं। जिस तरह उन्हें व उनके परिवार के लोगों को नोटिस जारी किया जा रहा है वह हैरत की बात है। इतिहास में पहली बार लोकायुक्त इतनी तेजी से काम करते दिखाई दे रहे हैं।

लोकायुक्त ने तेजी पकड़ी है, अच्छा है। वह यही चाहते हैं कि लोकायुक्त पूरी गंभीरता व निष्पक्षता से जांच करें। गायत्री ने आरोप लगाया कि गरीब व पिछड़े वर्ग का होने की वजह से उनके खिलाफ साजिश की जा रही है। यह सब भाजपा के इशारे पर हो रहा है।
मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद सचिवालय एनेक्सी में पत्रकारों द्वारा लोकायुक्त जांच को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में गायत्री प्रजापति ने ये बातें कही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें