फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल से मिला गायत्री का परिवार, बेटी बोली- मानसिक रोगी साबित करने की हो रही कोशिश

Fri, 05 May 2017 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राज्यपाल से मिलता गायत्री प्रजापति का परिवार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट में जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी और दो बेटियों ने गुरुवार को राज्यपाल राम नाईक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


गायत्री की बेटी सुधा प्रजापति ने कहा कि पुलिस-प्रशासन उसके पिता को फर्जी केस में फंसाने की रूपरेखा तैयार कर रहा है।

राज्यपाल ने परिवार की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखने का आश्वासन दिया है। बता दें, गायत्री के परिवारीजन बगैर सूचना बुधवार को भी राज्यपाल से मिलने पहुंचे थे। लेकिन प्रबोधन कार्यक्रम में व्यस्त होने से राज्यपाल की उनसे मुलाकात नहीं हो पाई थी।

दिन में करीब साढ़े तीन बजे गायत्री की पत्नी महाराजी, बड़ी बेटी सुधा और छोटी बेटी अंकिता राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंची।
विज्ञापन

फिर से खोला जा रहा है बंद हो चुका केस

- फोटो : amar ujala
सुधा ने उन्हें प्रार्थनापत्र देते हुए अपने पिता को फर्जी मामलों में फंसाने का आरोप लगाया। उसने कहा कि उसके पिता को मानसिक रोगी साबित करने की कोशिश हो रही है।

गोमतीनगर के जिस केस में उनका नाम तक नहीं है, पुलिस ने उसमें रिमांड लेकर उन्हें केस में शामिल करने में जुटी है। जो केस बंद हो चुके हैं, उन्हें फिर से खोला जा रहा है।

सुधा ने कहा कि वह परिवार के साथ कई दिन से भटक रही है, लेकिन इंसाफ नहीं मिल रहा। इस पर राज्यपाल ने न्याय का भरोसा दिलाया।

परिवारीजनों ने बताया कि सुधा बीए अंतिम और अंकिता बीकॉम द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रही है। लेकिन इस घटनाक्रम से दोनों की पढ़ाई बाधित हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें