फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सरकार ने अपर महाधिवक्ता गौरव भाटिया को हटाया

Fri, 25 Mar 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गौरव भाटिया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने अपर महाधिवक्ता गौरव भाटिया व रीना सिंह को हटा दिया है। दोनों सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार की पैरवी करते थे।
विज्ञापन


भाटिया का कहना है कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और मुख्यमंत्री से कार्यमुक्त करने का आग्रह कर चुके थे।

गौरव भाटिया पिछले चार साल से सुप्रीम कोर्ट में प्रदेश सरकार के मुकदमों की पैरवी कर रहे थे। उन्हें हटाए जाने के संबंध में विशेष सचिव अमरजीत त्रिपाठी ने 22 मार्च को आदेश जारी किया था।
विज्ञापन


उनके साथ रीना सिंह को भी हटाया गया है। गौरव को हटाए जाने को लेकर कई तरह की अटकलें हैं। कहा जा रहा है कि भाटिया और रीना प्रभावी ढंग से सरकार की पैरवी नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन


शीर्ष अदालत में कई मामलों में सरकार को झटका लगा। भाटिया सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव हैं।

बार अध्यक्ष के साथ उनकी तनातनी को भी उन्हें हटाए जाने से जोड़ा जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि प्रदेश के अफसरों से बेहतर तालमेल न होना भाटिया को हटाए जाने की वजह बना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें