फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हजरत अली की यौम-ए-पैदाइश की पूर्व संध्या पर सजीं महफिलें

Sat, 03 Jan 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हजरत अली की विलादत की पूर्व संध्या पर चौक स्थित इमामबाड़ा आगा बाकर में सजी महफिल में मौजूूद लोग
विज्ञापन
लखनऊ। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के दामाद अमीरुल मोमीन हजरत अली की यौमे पैदाइश की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को शहर में कई जगहों पर महफिलों का आयोजन किया गया। विलादत की खुशी में घरों में नज्र का आयोजन हुआ और लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर हजरत अली की विलादत का जश्न मनाया।
विज्ञापन

हजरत अली की विलादत की पूर्व संध्या पर चौक स्थित इमामबाड़ा आगा बाकर में इदारा-ए-खुद्दामे मौलूदे हरम की ओर से जश्ने मौलूदे हरम शीर्षक से महफिल का आयोजन किया गया। महफिल का आगाज कारी नदीम नजफी ने कुरान की तिलावत से किया। अली मुत्तकी जैदी ने कहा कि हजरत अली अपने दुश्मनों से भी अच्छा बर्ताव करते थे। शायरों ने हजरत अली की शान में कलाम पेश किए। महफिल का संचालन नय्यर मजीदी ने किया। कटरा बिजन बेग स्थित अजाखाना नवाब अजमल हुसैन में आयोजित महफिले मकासिदा में मौलाना अब्बास इरशाद ने खिताब किया। कर्बला तालकटोरा में जश्ने मौलूदे काबा का आयोजन किया गया। महफिल में मौलाना फिरोज अब्बास नकवी और मौलाना इमरान हैदर ने खिताब करते हुए हजरत अली की फजीलत बयान की।

हजरत अली का यौमे पैदाइश पर आज, मनेगा जश्न

हजरत अली की यौमे पैदाइश शनिवार को मनाई जाएगी। विलादत की खुशी में शहर के मुस्लिम इलाकाें में जश्न का माहौल रहेगा। घरों में लोग मिठाइयों, जर्दा (मीठे चावल) और खीर पर नज्र दिला कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराएंगे और आतिशबाजी कर हजरत अली की विलादत की खुशी मनाएंगे। इदारा-ए-वारिसे काबा की ओर से रात 8 बजे यौमे अली शीर्षक से काजमैन रोड स्थित शिया यतीम खाने में महफिले मकासिदा का आयोजन किया जाएगा। महफिल का उद्घाटन मौलाना हमीदुल हसन करेंगे। विलायत फाउंडेशन की ओर से रुस्तम नगर स्थित दरगाह वजीरबाग के इमाम ए जमाना हाल में दोपहर 2 बजे महफिले मकासिदा का आयोजन होगा। महफिल को जाकिर बाकर मशहदी खिताब करेंगे। वहीं, महमूद नगर स्थित मस्जिद मिर्जा जैना में मगरिब की नमाज के बाद महफिल को मौलाना यासूब अब्बास खिताब करेंगे।

हजरत अली की विलादत की पूर्व संध्या पर चौक स्थित इमामबाड़ा आगा बाकर में सजी महफिल में मौजूूद लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें