लखनऊ। शनिवार और रविवार को अवकाश के दिन भी नगर निगम के सभी जोनल कार्यालय खुलेंगे। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि शनिवार एवं रविवार को नगर निगम के समस्त जोनल कार्यालय एवं गृहकर कैश काउंटर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक खुले रहेंगे। इस दौरान गृहकर जमा करने के अलावा नया गृहकर निर्धारण, फीडिंग, संशोधन और आपत्तियों के निस्तारण का काम भी होगा।