फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गैस एजेंसी ने ब्लैक में बेच हुए 167 सिलिंडर, तीन के खिलाफ तहरीर

विज्ञापन
एजेंसी पर जांच करती टीम।  - फोटो : स्रोत : आपूर्ति​ विभाग
विज्ञापन
लखनऊ। नगराम स्थित कुंती गैस एजेंसी के संचालक ने 167 सिलिंडर ग्राहकों को न देकर उन्हें ब्लैक में बेच दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद एडीएम (आपूर्ति) के निर्देश पर टीम मौके पर पहुंची तो जांच में इसकी पुष्टि हो गई। जिलाधिकारी के निर्देश एजेंसी की मालिक सुनीता यादव, गोदाम इंचार्ज विश्नू शर्मा समेत तीन के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करने की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन



जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार सामान्य जांच के लिए टीम नगराम के कुंती गैस एजेंसी पहुंची। वहां एक वाहन में 14.2 किलो के 145 सिलिंडर, दस किलो के 14 घरेलू सिलिंडर और पांच किलो के आठ सिलिंडर (कुल 167 सिलिंडर) खाली पाए गए। बिक्री का ब्योरा मांगने पर एजेंसी कर्मी आनाकानी करने लगा। टीम की सूचना पर एसडीएम मोहनलालगंज पवन पटेल, डीएसओ विजय प्रताप सिंह, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रविंद्र कुमार सिंह, प्रबंधक एलपीजी (आईओसी) बाबूलाल तथा पूर्ति निरीक्षक अर्पिता उपाध्याय एजेंसी पर पहुंचे। डीएसओ ने बताया कि वहां खाली मिले 167 सिलिंडर के वितरण के संबंध में एजेंसी मालिक भी ग्राहकों की सूची नहीं दे सके। कंपनी की वेबसाइट पर भी वितरण की एंट्री नहीं की गई थी।

जानकारी करने पर पता चला कि एजेंसी की मालिक, प्रबंधक व गोदाम इंचार्ज ने मिलकर सिलिंडरों की कालाबाजारी की है। आरोपियों के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक अर्पिता उपाध्याय ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी है। इसके अतिरिक्त प्रशासन, आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को कई अन्य गैस एजेंसियों की जांच भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसी पर जांच करती टीम। - फोटो : स्रोत : आपूर्ति विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें