फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क हादसे में घायल माली ने दम तोड़ा

Thu, 05 Feb 2026 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग में एक फरवरी को सड़क हादसे में घायल हुए कांशीराम स्मारक स्थल में कार्यरत माली सूरत यादव (47) की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी पत्नी ने आलमबाग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सूरत यादव मूलरूप से बलरामपुर के रहने वाले थे और पत्नी के साथ कांशीराम स्मारक स्थल परिसर में ही रहते थे। उनकी पत्नी कृष्णावती के अनुसार, सूरत एक फरवरी की दोपहर सब्जी लेने निकले थे। इको गार्डन प्रशासनिक भवन के सामने कार की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार को उनकी मौत हो गई। अतिरिक्त इंस्पेक्टर आलमबाग रवींद्र कुमार भदौरिया गाड़ी के नंबर के जरिये आरोपी चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें