फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा उठाने के लिए देनी होगी दोगुनी फीस, जानें किसको देना होगा कितना चार्ज

Tue, 04 Jul 2017 01:34 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
लखनऊ में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के एवज में वसूल किए जाने वाले यूजर चार्ज में दोगुना तक बढ़ोतरी होने वाली है। अभी सामान्य घर (101 वर्ग मीटर तक) से 40 रुपये प्रति माह यूजर चार्ज लिया जाता है जिसे बढ़ाकर करीब 80 रुपये करने की तैयारी है।
विज्ञापन


इसी तरह फ्लैट वालों से 50 रुपये प्रति माह की बजाए 70 रुपये लिए जाने की तैयारी है। तैयार हो रहे प्रस्ताव में 500 वर्ग मीटर तक के मकानाें के लिए यूजर चार्ज में कोई बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। यह प्रस्ताव इसी सप्ताह होने वाली नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा।

मार्च में भी कार्यकारिणी बैठक में यह प्रस्ताव लाया गया था मगर पास नहीं हो सका था। यूजर चार्ज में बढ़ोतरी को लेकर टिपिंग फीस में बढ़ोतरी को आधार बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


कचरा प्रबंधन का काम करने वाली कंपनी को निगम प्रशासन पहले 562 रुपये प्रति मीट्रिक टन भुगतान करता था लेकिन दो साल पहले टिपिंग फीस को शासन ने बढ़ाकर 1604 रुपये प्रति मीट्रिक टन कर दिया था। इसके बाद से निगम प्रशासन की ओर से लगातार यूजर चार्ज बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

अपर नगर आयुक्त, पीके श्रीवास्तव का कहना है कि टिपिंग में करीब तीन गुना बढ़ोतरी हो गई है। नगर निगम को अब 562 की जगह 1604 रुपये प्रति मीट्रिक टन के हिसाब से भुगतान करना होता है जबकि यूजर चार्ज की दरें पांच साल पुरानी ही हैं।

नगर निगम प्रशासन को अपने पास से पैसा मिलाना पड़ता है। इसी वजह से यूजर चार्ज में बढ़ोतरी पर विचार किया जा रहा है। पिछली बार भी बैठक में प्रस्ताव रखा गया था। 

मिठाई की दुकान से कूड़ा कलेक्शन की दरें

डेमो - फोटो : demo pic
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का प्रस्तावित रेट प्रति माह
मलिन बस्ती का एक कमरे वाला मकान- 20 रुपये
50 वर्ग मीटर तक का मकान- 30 रुपये
50 से 100 वर्ग मीटर भूखंड पर बना एक मंजिल मकान- 40 रुपये
101 वर्गमी. से बड़े भूखंड पर बना एक मंजिला मकान- 80 रुपये
फ्लैट-70 रुपये

ठेला, गुमटी, स्टॉल, मोबाइल ई-टेबल वैन- 40 रुपये
कपड़ा, जूता-चप्पल, स्पोटर्स, बिजली सामान, स्टेशनरी दुकान-70 रुपये
प्राइवेट प्रेक्टिशनर्स कार्यालय (वकील व डॉक्टर चैम्बर) 10 से 20 वर्गमी. क्षेत्र- 80 रुपये
वाइन शाप, मॉडल शॉप, सेनेटरी दुकान, हेयर ड्रेसर व जनरल मर्चेंट की दुकान- 150 रुपये

मिठाई, बेकरी व वाहन सर्विस सेंटर
10 वर्ग मीटर क्षेत्रफल तक की दुकान-150 रुपये
11 से 20 वर्ग मीटर की दुकान-250 रुपये

होटल, गेस्ट हाउस
10 कमरे तक- 500 रुपये
11 से 30 कमरे तक- 3000 रुपये
31 से 50 कमरे तक- 5000 रुपये
51 से 75 कमरे तक- 7500 रुपये

सुपर मार्केट्स
100 वर्ग मीटर तक- 1000 रुपये
100 से 250 वर्ग मीटर तक- 2000 रुपये
 

कंपनी आॅफ‌िस से कूड़ा कलेक्शन की दरें

डेमो - फोटो : demo pic
कंपनी ऑफिस
100 वर्ग मीटर तक-1000 रुपये
101 से 200 वर्ग मीटर तक-2000 रुपये

फैक्ट्री, कारखाना, गोदाम व कोल्ड स्टोरेज
50 वर्ग मीटर तक- 1000 रुपये
101 से 200 वर्ग मीटर तक- 2000 रुपये

मेला महोत्सव नुमाइश, प्रदर्शनी
5 वर्ग मीटर तक- 20 रुपये
5 से 10 वर्गमी.- 40 रुपये
10 से 25 वर्गमी.- 60 रुपये
25 वर्गमी. से अधिक- 80 रुपये

पेट्रोल पम्प-500 रुपये
हॉस्टल- 20 रुपये प्रति कमरा
कोचिंग-100 रुपये
प्रिटिंग प्रेस, बैंक- 500 रुपये
आडीटोरियम, सिनेमा घर- 1000 रुपये
गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट- 2500 रुपये
05 वर्ग मीटर व उससे अधिक वाले स्ट्रीट फूड वेंडर पर -300 रुपये
साप्ताहिक बाजार प्रतिदिन- 20 रुपये

 
विज्ञापन

प्राइवेट हॉस्पिटल से कूड़ा कलेक्शन की दरें

डेमो - फोटो : demo pic
शैक्षिक संस्थान                                                   दर
प्ले ग्रुप, नर्सरी, केजी, मदरसा प्राइमरी               250
प्राइमरी से हाईस्कूल                                        500
इंटर कॉलेज                                                    1000
डिग्री कॉलेज                                                   1500
पीजी कॉलेज                                                   2000
(नोट-अभी सभी तरह केशैक्षिक संस्थानों से 1000 रुपये प्रतिमाह शुल्क है, स्कूल के स्तर के हिसाब से वर्गीकरण नहीं है)

मैरिज हॉल, कॉमर्शियल लॅान पर बढ़ोतरी
अभी 1000 वर्ग फीट तक के मैरिज हॉल, बैंक्वेट हाल, धर्मशाला, कॉमर्शियल लॉन से सीजन में 2500 रुपये प्रतिमाह और ऑफ सीजन में 1000 रुपये प्रतिमाह शुल्क लिया जाता है।
- नए प्रस्ताव केतहत अब 400 वर्ग मीटर तक केऐसे प्रतिष्ठानों से 3000 रुपये प्रतिमाह
401 से 1000 वर्ग मीटर तक के प्रतिष्ठिान से 5000 रुपये प्रति माह शुल्क प्रस्तावित किया गया है

प्राइवेट हॉस्पिटल, नर्सिंग होम
प्राइवेट हॉस्पिटल और नर्सिंग होम से कूड़ा कलेक्शन की दरें भी बढ़ाई जा रही हैं। दस बेड तक वाले अस्पताल की कूड़ा कलेक्शन दर दोगुनी कर दी गई है।
बेड संख्या                     दर
1-10 बेड                    1000 रुपये
11-20बेड                    1500
21-30बेड                    2000 
30 बेड से अधिक           2500
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें