ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है इमामबाड़े से गिरे छात्र का इलाज
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में इमामबाड़ा में सेल्फी लेने के चक्कर में सोमवार दोपहर नौवीं कक्षा का छात्र फाजिल हुसैन दूसरी मंजिल से नीचे गिर पड़ा। उसे गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
चिकित्सकों के मुताबिक, छात्र की हालत नाजुक है। उसकी रीढ़ की हड्डी और हाथ-पैर कई जगह से टूट गए हैं।पुलिस ने बताया कि ठाकुरगंज की जफरिया कॉलोनी निवासी जाहिद हुसैन का बेटा फाजिल अपनी बहन फरजीना, सामिया और लाइबा के साथ इमामबाड़ा आया था।
फरजीना नीचे बैठी थी जबकि फाजिल और दो अन्य बहनें घूमते-घूमते दूसरी मंजिल पर चली गईं। यहां फाजिल अपने मोबाइल फोन से सेल्फी लेने लगा। सेल्फी खींचते वक्त उसका चश्मा नीचे गिर गया।
चश्मा पकड़ने की कोशिश में वह असंतुलित हो गया और नीचे गिर पड़ा। बहनें चीखीं तो इमामबाड़ा आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों से सूचना पाकर पुलिस मौके पर आ गई।