फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओ हो, मैनेजर सर तो डांट खा गए

Sun, 01 Sep 2013 02:50 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कचरा प्रबंधन प्लांट को हर हाल में दिसंबर तक चालू किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव नगर विकास ने शनिवार को मोहान रोड पर शिवरी गांव स्थित प्लांट का निरीक्षण किया और काम की सुस्त रफ्तार पर कड़ी नाराजगी जाहिर की।

तय समय से कई साल पीछे चल रहे प्लांट के कार्य को लेकर उन्होंने प्लांट का निर्माण करने वाली निजी कम्पनी और जल निगम की सीएनडीएस इकाई के निदेशक व प्रोजेक्ट मैनेजर को फटकार भी लगाई।

मार्च 2014 में जेएनएनयूआरएम प्रथम चरण की समय सीमा समाप्ति को देखते हुए उन्होंने काम को दिसम्बर से पहले पूरा करने के कड़े निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव नगर विकास सीबी पालीवाल ने प्लांट की अधूरी बाउंड्री वाल को देखकर भी नाराजगी जताई और इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लांट केकाम में तेजी लाने केसाथ ही प्रमुख सचिव ने निजी कंपनी ज्योति इनवॉयरोटेक जल निगम अधिकारियों से कहा कि प्लांट में घना वृक्षारोपण किया जाएगा ताकि आसपास का वातावरण अच्छा रहे।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त राकेश कुमार सिंह भी प्रमुख सचिव नगर विकास के साथ थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें