फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो लाख घरों तक नहीं पहुंच रहीं कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहर को स्वच्छता में अव्वल बनाने के दावों के बीच डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था अब भी अधूरी है। शहर में करीब 7.50 लाख मकान हैं लेकिन नगर निगम की अधिकृत कंपनियां सिर्फ 5.50 लाख घरों से ही कूड़ा उठा रही हैं। करीब दो लाख घर इस व्यवस्था से बाहर हैं। ऐसे में लोग कूड़ा खुले में फेंकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

नगर निगम ने दो साल पहले 77 वार्डों में सफाई और कूड़ा प्रबंधन का जिम्मा हैदराबाद की कंपनी लखनऊ स्वच्छता अभियान (रामकी) को दिया था। वहीं, एक साल पहले 33 वार्डों की जिम्मेदारी लॉयन एनवायरो को सौंपी गई। अनुबंध के तहत दोनों कंपनियों को घरों से कूड़ा उठाकर शिवरी प्लांट तक पहुंचाना है। हालांकि, रामकी की कार्यप्रणाली पर कई बार सवाल उठ चुके हैं। जांच में गाड़ियों के नियमित घरों तक न पहुंचने और यूजर चार्ज वसूली में गड़बड़ी सामने आई। इसके बाद नगर निगम ने कंपनी के बिल में कटौती भी की लेकिन व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।
पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान के मुताबिक, कंपनियां 5.50 लाख घरों से कूड़ा उठा रही हैं। करीब एक लाख मकानों से प्राइवेट लोग भी कलेक्शन कर रहे हैं। ऐसे में बहुत कम अंतर है। शेष घरों को भी जल्द व्यवस्था से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

100 गाड़ियों की कमी से बढ़ी मुश्किल
डोर टू डोर कलेक्शन के लिए करीब 1200 गाड़ियों की जरूरत है, जबकि उपलब्धता 1100 की ही है। सूत्रों के मुताबिक, इनमें भी रोजाना 20 से 25 गाड़ियां खराब रहती हैं। इससे कूड़ा उठाने का काम प्रभावित होता है।

व्यवस्था में लगातार सुधार किया जा रहा है। गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जा रही है। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई भी की जाती है। यही वजह है स्वच्छता में फिर देशभर में लखनऊ को तीसरा स्थान मिला है। -सुषमा खर्कवाल, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें