फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण के दौर में कूड़ा कलेक्शन बेपटरी, कंटेनमेंट जोन में अभी शुरू नहीं हो पाई पुरानी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल की तरह इस साल नगर निगम प्रशासन अब तक कंटेनमेंट जोन में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की अलग व्यवस्था कोविड प्रोटोकॉल के तहत नहीं बना पाया है। ऐसे में जो घर कंटेनमेंट जोन में आ जा रहे हैं, वहां से कूड़ा कलेक्शन का काम नहीं पा रहा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही। मामले की जानकारी के बाद नगर आयुक्त ने पूर्व की तरह कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू कराने के निर्देश निजी कपंनी और नगर निगम के अफसरों को दिए हैं।
विज्ञापन

बीते साल हॉट स्पाट क्षेत्रों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नगर निगम की ओर से अलग टीम लगाई गई थी, जिसमें कूड़ा कलेक्शन के लिए जाने वाले कर्मचारियों को पीपीई किट दी गई थी। मगर इस बार अभी तक ऐसी व्यवस्था लागू नहीं की गई है। कई कॉलोनियों में लोगों के घरों में कूड़ा जमा हो गया है।
सूत्रों ने बताया कि कूड़ा कलेक्शन का काम करने वाली निजी कंपनी के काफी कर्मचारी होली के पहले अपने घर असम अवकाश पर चले गए थे, मगर अब तक लौट कर नहीं आए। ऐसे में पूरे शहर में इस समय कूड़ा कलेक्शन का काम आधे अधूरे तरीके से हो रहा है। इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड के पूर्व पार्षद रुद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पिछले दस दिनों से ईकोग्रीन एनर्जी की गाड़ियां रोज नहीं आ रही
विज्ञापन
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था सही की जाएगी। जैसे पहले कलेक्शन का काम हो रहा था, उसी तरह से फिर किया जाएगा।
- अजय द्विवेदी, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें