फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: गन्ना समिति के चुनाव में भाजपा नेताओं पर मारपीट का आरोप, नामांकन के लिए पहुंचे थे सपा नेता

Thu, 10 Oct 2024 05:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

मामले में सपा के पूर्व विधायक और प्रदेश महासचिव जयशंकर पांडेय से भी हाथापाई का आरोप है। मारपीट में तीन लोगों को चोटें आने का भी दावा किया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साधन सहकारी समिति मया बाजार में डायरेक्टर पद के लिए नामांकन करने पहुंचे सपा प्रत्याशी व नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थक व नेताओं पर मारपीट का आरोप लगाया है। सपा के पूर्व विधायक और प्रदेश महासचिव जयशंकर पांडेय से भी हाथापाई का आरोप है। मारपीट में तीन लोगों को चोटें आने का भी दावा किया गया है। पुलिस लाइन में सपा के नेता पीड़ितों के साथ पहुंचे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की है।

विज्ञापन


सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड फैजाबाद में नामांकन करने के लिए बृहस्पतिवार को सपा प्रत्याशी रविंद्र पाल, पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय व अन्य के साथ पहुंचे थे।

आरोप है कि इस बीच भाजपा नेताओं ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सपा प्रत्याशी रविंद्र पाल, शनि यादव व एक अन्य को भी चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच अभी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें