फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका

Fri, 03 Jan 2020 12:47 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
अवधेश (फाइल फोटो) रोते- बिलखते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में जानकीपुरम का गुड़रियनपुरवा इलाका बृहस्पतिवार शाम 7.30 बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया। बाइक सवार तीन बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर अवधेश कुमार अवस्थी (55) को दुकान के अंदर घुसकर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल प्रॉपर्टी डीलर को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेटे ने तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसके कुछ देर बाद ही क्राइम ब्रांच की टीम ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया। उससे हमलावरों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अपर पुलिस अधीक्षक ट्रांसगोमती राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक अवधेश के परिवार में पत्नी सविता, बेटी रोहिणी व बेटा रोहित है। प्रॉपर्टी डीलिंग के काम के साथ उन्होंने घर में ही परचून की दुकान खोल रखी है। बृहस्पतिवार शाम 7.30 बजे अवधेश दुकान के अंदर टीवी देख रहे थे। अंदर के कमरे में बेटा, बेटी व पत्नी थी। इसी बीच अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर तीनों निकले तो दुकान के अंदर अवधेश खून से लथपथ पड़े थे। आनन-फानन उन्हें पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 
विज्ञापन

3 of 10
प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका
देर शाम आधा दर्जन राउंड फायरिंग से जानकीपुरम का पूरा इलाका दहल गया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के घरों के लोग बाहर निकले, लेकिन तब तक हमलावर निकल चुके थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई। दुकान के अंदर से तीन खोखे मिले हैं। पुलिस के मुताबिक गोलियां पिस्तौल से चलाई गई थी। अवधेश के शरीर के दाहिने हिस्से में तीन गोलियां लगी हैं।


 

4 of 10
अवधेश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
जमीन की बिक्री के रुपये को लेकर था विवाद
बेटे रोहित के मुताबिक अवधेश का जमीन की बिक्री से संबंधित कुछ लेनदेन का विवाद खदरा के शेर मोहम्मद से चल रहा था। इसे लेकर वह रंजिश रखता था। आरोप लगाया कि उसके इशारे पर ही घटना हुई है।रोहित के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के लिए शेर मोहम्मद ने निजी सुरक्षाकर्मी गुड्डू व पांडेय को भेजा। कहा कि जमीन के मामले में कितने रुपये का लेनदेन है, इसके बारे में वह नहीं जानता पर शेर मोहम्मद अक्सर उसके पिता को धमकी देता था। रोहित ने तीनों पर संदेह जताते हुए तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके थोड़ी देर बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी शेर मोहम्मद को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

5 of 10
घर में मौका मुआयना कर परिवारीजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
प्रॉपर्टी डीलर अवधेश कुमार अवस्थी (55) को गोली नकाबपोश बदमाशों ने मारी थी। बेटी रोहिणी के मुताबिक वह घर में मां के साथ थी। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर बाहर निकली तो लंबे कद का आदमी दुकान के पास से पिस्तौल हाथ में लेकर भाग रहा था। उसका चेहरा ढका हुआ था। वहीं उसके साथ दूसरा बदमाश भी था। वहीं, पिता दुकान के अंदर खून से लथपथ पड़े थे। वह भागकर दौड़ी भी, लेकिन बदमाश बाइक से काफी दूर जा चुके थे। भागते वक्त उन्होंने धमकी भी दी।
विज्ञापन

6 of 10
पिता की हत्या के बाद रोता बेटा रोहित - फोटो : अमर उजाला
अवधेश का बेटा रोहित स्पोर्ट्स कॉलेज से एथलीट का कोर्स कर पास आउट हुआ है। उसके मुताबिक पिता को गोली लगी तो सबसे पहले उसने एंबुलेंस और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद कुछ दोस्तों को बताया। हालांकि, काफी देर तक इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसी बीच पहुंचे दोस्तों के साथ पिता को बाइक से लेकर पास के निजी अस्पताल ले गए। वहां से ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। इस दौरान न तो पुलिस और न ही एंबुलेंस पहुंच सकी। रोहित के मुताबिक अवधेश पास के मंदिर में पुजारी भी थे।
विज्ञापन

7 of 10
जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कुर्सी से हिलने का मौका भी नहीं मिला
अवधेश अवस्थी वारदात के वक्त कुर्सी पर बैठकर टीवी देख रहे थे। इसी बीच नकाबपोश बदमाश उनकी दुकान के बाहर पहुंचे। अवधेश की नजर बदमाशों पर पड़ी ही थी कि ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। उनको कुर्सी से भी हिलने का मौका नहीं मिल सका। गोली लगने के बाद वह दुकान के अंदर फर्श पर गिर गए।

8 of 10
रोते बिलखते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
फुटेज खंगाल रही पुलिस
एसएसपी कलानिधि नैथानी के मुताबिक, वारदात स्थल से कुछ दूरी पर एक मकान पर सीसीटीवी कैमरा लगा है। जिसके फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, अवधेश की बेटी रोहिणी द्वारा बताए गए हुलिया के आधार पुलिस स्केच तैयार करा रही है। पुलिस आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही है।

 

9 of 10
जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कई दिन से कर रहे थे रेकी
बेटे रोहित के मुताबिक, बदमाश कई दिनों से पिता अवधेश के दिनचर्या पर नजर रखे थे। कुछ संदिग्ध लोग अक्सर घर के आसपास घूमते हुए दिखते। जो पिता के आने-जाने व दुकान, घर में कब कहां बैठते है। इसकी जानकारी जुटा रहे थे। एसएसपी ने एक बार फिर शाम के समय सभी थाना प्रभारियों को नियमित चेकिंग करने का निर्देश दिया है।

 
विज्ञापन

10 of 10
जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अवधेश अवस्थी के  बेटे ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए सीओ क्राइम दीपक कुमार सिंह, सीओ अलीगंज अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव व जानकीपुरम इंस्पेक्टर की टीम को लगाया गया है। तीनों टीमें एएसपी ट्रांसगोमती राजेश श्रीवास्तव के निर्देशन में काम करेंगी। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें