सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार किए गए बाराबंकी निवासी सौरभ, सुजीत, विश्वजीत और कैंसर संस्थान के रंजीत के पास से मिले इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की पड़ताल में अहम साक्ष्य मिले हैं। पुलिस जेल में आरोपियों से पूछताछ करेगी। आरोपियों के बयान के आधार पर उनके साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के परिवार वालों के बारे में भी पता लगाया है। सभी के बैंक खाते खंगाले जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि जाली दस्तावेज से आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह का एसटीएफ ने राजफाश किया था। गिरोह ने चार हजार से अधिक जाली आयुष्मान कार्ड बनाया था। इसमें अपात्रों के कार्डों का अप्रूवल करने वाली एजेंसी आईएसए और एसएचए की संलिप्तता भी मिली थी।