फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर 1.76 लाख रुपये ठगे

Tue, 30 Dec 2025 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के हंसखेड़ा निवासी विनय यादव के साथ ऑनलाइन नौकरी दिलाने के नाम पर 1.76 लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई। उनकी शिकायत पर पुलिस ने रविवार देर रात अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


विनय यादव के अनुसार 24 दिसंबर को मोबाइल एप पर प्राइवेट नौकरी के लिए अपनी प्रोफाइल बनाई थी। कुछ ही देर बाद एक अनजान युवक का फोन आया, जिसने खुद को संबंधित एप से जुड़ा बताया। आरोपी ने बातचीत के दौरान भरोसे में लेकर अलग-अलग बहानों से उनसे कुल 1,76,700 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले में साइबर फ्रॉड के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। कॉल डिटेल, बैंक ट्रांजैक्शन और मोबाइल एप से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें